मंगलवार, 30 मार्च 2010

फुटबाल दुनिया का सब से प्रतिष्ठित और लोकप्रिय खेल है. यह ही बहखेल है जिस को पुरे विशव में सब से अधिक लोकप्रियता हासिल है. हमारे देश में भी पूर्वे और दक्षिण में तो इस खेल को कुछ मकबूलियत हांसिल है पर दुर्भाग्य से शेष भारत में इस खेल को पर्याप्त मान्यता नहीं मिल पाए है. यह एक कटु सत्य है की इस के लिए हमारी सरकार की खेल नीति, हम और हमारा समाज सामान रूप से दोषी है. हमारे लिए इस से बढ़ा क्या दुर्भाग्य हो सकता है की हमारी १ अरब से अधिक जनसंख्या में भी इस खेल के लिए अन्तेर्रास्त्रिया स्टार दर्जन भर खिलारी भी उपलब्ध नहीं है. पूर्वे और दक्षिण की कुछ टीमे इस दिशा में बहुत ही सार्थक प्रयास कर रहीं है पर इस देश की विशालता को देखते हुए उन के ये प्रयास नाकाफी है. उन के इन प्रयासों में भी हमारे प्रदेश (उत्तेर प्रदेश) की सहभागिता शून्य तुल्य है. देश में फ़ुटबाल के विकास में के लिए सार्थक पहल के लिए केवल सरकार का मुह देख कर या उसे कोसने से किसी भी उद्देश्य की प्राप्ती के अपेक्षा मूर्खतापूर्ण आशावादिता होगी. इस के लिए आवश्यक है की हम द्रण संकल्प के साथ फ़ुटबाल के विकास के लिए पुरी प्रतिबधता और समरपअन के साथ प्रयास करे.

फ़ुटबाल के प्रति हमारे समर्पण और प्रतिबधता के परिचायक रूप में फूटबाल के विकास के लिए क्रिएटिव फ़ुटबाल लीग का गठन किया गया है। यह समिति रास्ट्रीय स्टार पर बिभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर फ़ुटबाल के विकास में अपना योगदान देगी। इस की शरुआत हम अपने गृह नगर आगरा जिले से करेंगे इस के तुरंत बाद इस का बिस्तार मंडल तथा अगले वर्ष राज्य स्टार पर किया जाय गा तथा एक ३० सदसीय राज्य स्तरीय टीम का गठन किया जाय गा। उचित प्रशिक्षण तथा अभ्यास के बाद उपरोक्त टीम राज्य व रास्ट्रीय स्टार की प्रतियोगिताओं में भी भाग लेगी। इस के अतिरिक्त क्लब स्वयं अपनी जिला, मंडल, राज्या तथा राश्त्रीय स्टार की प्रतियोगिता आयोजित करे गा. जिस में खिलारिओं को टीम तथा व्यक्तिगत स्टार पर पुरस्कृत किया जाय गा.

आगरा में सुरुआती तोर पर जिले को १५ सेक्टर में बाँट कर सभी माध्यमिक विद्यालयों सूचीबद्ध कर उन में संपर्क कर के उन को अपनी टीम बनाने को प्रोत्साहित किया जाय गा. सभी सेक्टरों में औसत ३५ से ४० तक स्कूल अनुमानित हैं जिन में संपर्क और प्रोत्साहन से आशा है की लघभग १० स्कूल अपनी टीम बना पाने में सक्षम हो सकते हैं. इन टीमो को स्कूल के अलावा समित स्टार पर भी प्रशिक्षण तथा खेल उपकरण उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाय गा. यदि किसी स्कूल के पास स्वयं अपना खेल का मैदान है, जिस में रास्ट्रीय मानको के अनुरूप फ़ुटबाल का मेच करवाया जा सकता हो तो उस स्कूल को मदान के विकास में समित पर्याप्त सहायता देगी तथा स्कूल की सहमती ब स्वीकृती के आधार पर समित द्वारा आयोजित मचों को स्कूल में करवाने में प्राथमिकता दी जाय गी. इसी क्रम में यदि किसी कालोनी या किसी अन्य संस्था के पास न्यूनतम १५० * ७० गज का मैदान उपलब्ध है तो उस संस्था की सहमती व स्वीकृति के आधार पर उस मैदान को भी फुटबाल के विकास के लिए विकसित करने में समिती अपना पूरा सहयोग देगी. मच के आयोजन के पहले ब बाद में मैदान में समिती द्वारा विकास कार्य करवाया जा सकता

पर्याप्त प्रशिक्षण तथा अभ्यास के बाद प्रति वर्ष नवम्बर माह में सेक्टर स्टार पर प्रतियोगिता करवाई जाय गी तथा विजेता ब उप्विजयता टीम को उचित रूप से पुरस्कृत किया जाय गा. साथ ही प्रयास किया जाय गा की सभी प्रतिभागी टीमो में से चुनीदा खिलारिओं को ले कर एक सेक्टर स्टार की टीम बनाई जाय. यदि कोई स्कूल सेक्टर स्टार पर अपनी स्वतंत्र टीम रखने में सक्षम / इक्चुक है तो उसे भी पर्याप्त संरक्षण दिया जाय गा. सेक्टर स्टार की विजेता टीम द्वतीय चरण की प्रतियोगिता में पहुंचेगी जिन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता लीग मेच, कुँर्टर फाइनल , सेमी फाइनल तथा फाइनल के पेटर्न से आयोजित की जायगी

कार्यक्रम
सर्वेप्रथम समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठित कर उस में से कम से कम ११ कार्यकर्ताओं की एक कार्य समिति का गठन कर समिती को पंजीकृत कराया जाय गा और समिति के सदस्यों के सहयोग से आवश्यक खर्चों के लिए किसी रास्ट्रीय कृत बैंक में खाता खोल कर समिति व उस के उद्देश्यों का बिभिन्न स्टार पर प्रचार व प्रसार भिभिन्न चरणों में किया जाय गा.

प्रथम चरण - सर्वे प्रथम समिती के उद्देश्यों को कलम वध कर जिला, राज्य तथा केंदर सरकार के प्रशासनिक तथा खेल के विकास से संभंधित अधिकारियों और सहकारी समितिओं को सहयोग की आकांशा से प्रेषित किया जाय गा. इसी क्रम में उपरोक्त सुचना राज्य / मंडल स्टार पर राजनेतिक दलों के प्रभाव शाली लोगों जैसे -

जिला - कमिश्नर, जिला अधिकारी , जिला क्रीढ़ा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, I G , SSP, SP, All MLA, MP, All Ex MLA, MP, नगर प्रमुख, कमांडर, जिले के सब राजनेतिक डालो के पदाधिकारी, समस्त प्रमुख व्यापारिक घराने, परोसी सांसद राज बब्बर और सीमा उपाध्याय, अध्यक्ष जिला पंचायत, सभी समाचार पत्र , मून नेटवर्क सभी इलेक्ट्रोनिक मीडिया, DRM Rly, Chamber of Com., Factory owner Association, Agra Founder Asso. इन के अलावा दोसरे सभी व्यापारिक संगठन
प्रदेश - मुख्य मंत्री , राज्य पाल, खेल मंर्टी, शिक्षा मंत्री मानव संसाधन मंत्री,

रास्ट्रीय - प्रधान मंत्री, रास्त्रपति, खेल मंर्टी, शिक्षा मंत्री मानव संसाधन मंत्री, गृह मंत्री, प्रेसिडेंट Olympic Comm. Precsident FIFA, Mrs Sonia Gandhi, Prominent Football Players.


से सहयोग की अपील के साथ भेजी जाय गी.

द्वतीय चरण - जिला स्टार के शिक्षा व खेल अधिकारियां के सहयोग से समित के उद्देश्यों का प्रचार इंटर कालिजों में किया जाय गा और उन को अपनी खुद की टीम बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाय गा. कालिजों को प्रोत्साहि करने के लिए एक बहुस्तरीय कार्य योजना विचाराधीन है. जिस में फ़ुटबाल पर निबंध प्रतियोगिता, विद्यालय के खेल के मैदान का विकास, विद्यालय को खेल उपकरणों की उपलब्धि सुनिश्चित करना, विधार्थिओं को उचित प्रशिक्षण दिलवाना, उच्च स्टार के प्रशिक्षण के लिए राज्य स्टार के विशेषज्ञ खिलारिओं व प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध करवाना. विद्यालय को टीम के खिलाधिओं के लिए उचित टीम ड्रेस के चुनाव में सहायता करना, खिलारिओं को चुनी गयी टीम ड्रेस उपलब्ध करवाना, बेहतर प्रशिक्षण के लिए अन्य कालिजो से उन के मेच करवाना, खिलारिओं को व्यक्तिगत व टीम स्टार पर पुरस्कृत करना, छात्र व्रती देना ...................इस चरण का समापन जिलों के १५ सेक्टरों में कम से कम १०-१० टीमो के चुनाव तथा उन के उचित प्रशिक्षण के साथ होगा.

तृतीय चरण - इस चरण में सेक्टर स्टार सभी टीमों के आपस में मेच( लीग मेच ) करवा कर उन में से १ सर्वेस्रेस्थ teem को कुँर्टर फ़ाइनल के लिए चुना जाय गा. इन चुनी हुई टीम के सहयाग से समीति सम्बंधित सेक्टर में फ़ुटबाल के प्रति जन आन्दोलन चला कर खेल का प्रचार करेगी, इसी क्रम में स्थान स्थान पर प्रचार कैंप लगा कर जन साधारण को भी फ़ुटबाल से संभंधित छोटी छोटी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए आहूत किया जाय गा तथा सफल होने पर उन को पुरस्कृत भी किया जाय गा

इसी चरण में समित अपनी प्रथम स्मारिका प्रकाशित करने के भी घोषणा करेगी जिस का विमोचम अधिकतम ३ माह में कर दिया जाय गा उपरोक्त स्मारिका में सेक्टर स्टार की सभी टीमो का उन के कालिजो तथा उन के खेल प्रशिक्षकों का परिचय, खिलारियो का परिचय उल्लेखनीय टीमों व खिलारिओं के सामूहिक व व्यक्तिगत योगदान तथा समिति के भावी कार्यक्रमों का सविस्तार विवरण के साथ उन सभी व्यापारिक संस्थाओं का भी परिचय होगा जिन्हों ने इस आन्दोलन में हमारा हात बता कर इस आन्दोलन को सफल बनाने में अपना सहयाग दिया है. इस में समिती द्वारा आयोजित निबंध प्रतियोगिता के पुरस्कृत निबंधों का प्रकाशन उन के लेखक तथा कालिज के चित्रों के साथ किया जाय गा इसी स्मारिका के द्वारा ही फाइनल की विजेता टीमो को मिलने वाले पुरस्कारों की भी आधिकारिक घोषणा की जाय गी. इस स्मारिका के हार्ड और सोफ्ट दोनों संस्करण प्रकाशित किये जाएँ गे, जिस का वितरण राष्ट्रीय/ अन्तेर्राष्ट्रीय (Soft Copy in English) स्टार पर किया जाय गा समिति क्लब के नाम से ब्लॉग तथा वेबसाईट बनाकर फूटबाल ब समिति के उद्देशोयों का प्रचार करे गी

चतुर्थ चरण- कुँर्टर फाइनल में पहुंची टीमो को सामान संख्या के आधार पर लाटरी द्वारा ग्रुप में बनता जाय गा और उन सभी के आपस में मेच करवा कर ४ सर्वे श्रेष्ठ टीमो का सेमीफाइनल के लिए चुनाव किया जाय गा. वे ४ टीमे सेमी फ़ाइनल में पहुंचेंगी तथा उन के बीच मेच से फ़ाइनल के लिए टीमो का निर्धारण किया जायगा.
कुँर्टर फ़ाइनल में पहुंची टीमो के चुनींदा और उत्क्रस्त ३० खिलारियों को ले कर दो जिला स्टार की टीमो का गठन किया जायगा जिसे उच्च प्रशिक्षण दे कर मंडलीय प्रतियोगिता के लिए तैयार कियाजायगा